मुरादाबाद में इन पुलिसकर्मियों के साथ जो हुआ उससे हो जाएंगे भावुक, हुआ वायरल

लखनऊ। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पिछले दिनों पूरे देशभर में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी तो कई जगहों पर पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया। हालांकि इस विरोध के दौरान कहीं-कहीं बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जहां लोगों ने पुलिस के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर किया। ऐसी ही एक घटना मुरादाबाद की है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिसकर्मियों ने पोस्ट लिखकर फोटो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने भी शेयर किया है।

moradabad family left emotional message for policemen

पोस्ट में पुलिसकर्मियों ने बताया है कि सीएए के प्रदर्शनों के दौरान शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम सभी पुलिकर्मी सुबह से ही चौराहे पर तैनात थे। सुबह से लगातार ड्यूटी करते हुए दिन ढलने लगा। शाम होते-होते हम साथियों को भूख लग आई तो मैं सुशील सिंह राठौर और मेरे दो साथ एसआई गौरव शुक्ल व एसआई विजय पाण्डेय एक रेस्टोरेंट में गए और भूख के मुताबिक खाना ऑर्डर किया।

इस दौरान हमारे टेबल के पास एक परिवार बैठा हुआ था। हमारा खाना आया और हमलोग खाने लगे। इसी दौरान हमारे पास बैठी फैमिली ने अपना खाना खत्म किया और बिल देकर चली गई। हालांकि हमलोगों ने उन पर ध्यान भी नहीं दिया। हम लोगों ने अपना खाना खत्म किया और वेटर से बिल लाने को कहा। वेटर बिल लाने गया तो उस रेस्टोरेंट का मैनेजर खुद आया और कहा कि सर आपका बिल पे कर दिया गया है।

ये सुनकर हम लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ और हमने कहा अभी तो हमने पेमेंट किया ही नहीं है तो कैसे हो गया। साथ के साथियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे कैसे। कोई अनजान हमारा पेमेंट देकर चला गया आपको हमसे पूछना तो चाहिए था। तो मैनेजर बोला सर जो फैमिली आप लोगों के टेबल के पास बैठी थी उन्होंने आपका बिल पे किया है और साथ में आपके लिए एक संदेश छेड़ा है कि जब ये लोग हमारी सुरक्षा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर दिन-रात हमारे लिए खड़े रहते हैं तो कुछ जिम्मेदारी हमारी भी बनती है।

यह पूरा वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+