सपा शासन में यूपी में 20 नाबालिग बनेंगे प्रधान, दाखिल किये फर्जी दस्तावेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रधानी के चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। प्रधान के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस रखी है लेकिन जिस तरह से मतदाता सूचि में धांधली सामने आ रही है उससे आयोग की तैयारियों और सपा सरकार की पोल खुलती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में वोटर लिस्ट में बड़ी धांधली सामने आयी है। लिस्ट मे फर्जी प्रमाणपत्र दाखिल कर प्रधान का चुनाव लड़ने वालो की संख्या सुनकर आप भी सकते में पड़ जायेंगे।
मोहनलालगंज में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर दस्तावेज दाखिल करने वालों की शिकायत आयोग को प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन राजेश पांडे ने सभी क्षेत्रों की वोटर लिस्ट की जांच के आदेश दे दिये हैं।
जिन तीस वोटरों की जांच की गयी जोकि प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से 20 उम्मीदवार दस्तावेज के आधार पर नाबालिग निकले हैं।
राजस्व निरीक्षक उमाशंकर की जांच टीम के अनुसार उम्मीदवारों के दस्वावेजों की फोटो कॉपी में हेराफेरी सामने आयी है। इन दस्तावेजों में उम्र को बढ़ाकर दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications