Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोहसिन रजा ने दी जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को नसीहत, कहा- पाकिस्तान चली जाएं

लखनऊ। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान चली जाएं। इतना ही नहीं, अनुच्छेद 370 और तिरंगे को लेकर उनके ऐलान पर मोहसिन रजा ने कहा कि महबूबा मुफ्ती इमरान खान और राहुल गांधी की भाषा बोल रही हैं।

Recommended Video

    मोहसिन रजा ने दी जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को नसीहत, कहा- पाकिस्तान चली जाएं
    Minister Mohsin Raza gave advice to ex cm Mehbooba Mufti go to pakistan

    योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि नजरबंदी से बाहर आकर महबूबा मुफ्ती ने जिस प्रकार की भाषा बोली है, साफ दर्शाता है कि वह पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा बोल रही हैं। ये लोग 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग के लोग हैं। ये कभी नहीं चाहते हैं कि अखंड भारत और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की प्रेस कांफ्रेंस से साफ हो गया है कि इनकी क्या चाहत है।

    उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार है। हम राष्ट्रहित में जो फैसले ले लेते हैं, उससे पीछे नहीं हटते हैं। मोहसिन रजा ने कहा कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस लागू करने की चाहत दिल में लेकर चली जाएंगी, लेकिन अब यह हो नहीं सकता है। इसलिए बेहतर है कि वह पाकिस्तान जाने का निर्णय ले लें, जो ज्यादा अच्छा होगा।

    बता दें कि शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम अनुच्छेद 370 वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया कि जब तक ऐसा नहीं हो जाता, वो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर भी बड़ा एलान किया कि 'मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाऊंगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+