Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICS: लखनऊ के आलमबाग में मेट्रो ब्रिज गिरा, 1 की मौत तीन घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है लेकिन एक के बाद दूसरी बार लखनऊ मेट्रो हादसे का शिकार हुआ है। निर्माणाधीन लखनऊ मेट्रो का एक पुल रविवार की सुबह टूट कर गिर गया।

Lucknow

पुल के गिरने से एक मजदूर की मृत्यु हो गयी है जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। चूंकि रविवार का दिन था, इसलिए रोड पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, अन्यथा यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। आलमबाग थाने के पास सटरिंग गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है।

-
लखनऊ में मेट्रो ब्रिज गिरा

लखनऊ में मेट्रो ब्रिज गिरा

-
-

घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे क्या वजह इसका पता नहीं लगाया जा सका है।

घटना के बाद तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। इससे पहले दो अप्रैल को भी मेट्रो की छत गिर गयी थी, जिसमें कार के उपर छत का कच्चा मसाला गिर गया था। हालांकि उसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+