सर्जिकल स्ट्राइक पर मायावती बोली, भाजपा को इसका राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए

लखनऊ। पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया है। मायावती ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हमें देश के जवानों की हौसला अफजाई करनी चाहिए।

Mayawati takes on BJP leaders on Surgical Strike

भारतीय जनता पार्टी को इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना गलत होगा। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जवानों के खून की प्रधानमंत्री दलाली कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि राहुल को आलू की फैक्ट्री के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक जैसे गंभीर मुद्दों पर बयान नहीं देना चाहिए। शाह ने कहा कि देश जानता है कि 2जी घोटाले की दलाली, कोयला आवंटन के घोटाले की दलाली किसने की है। बेहतर हो कि दलाली शब्द को वह अपनी पार्टी में सीमित रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+