माया का वार, प्रचार के बल पर देश पर काबिज होना चाहती है कांग्रेस

image-25-mayawati602.jpg hindi.oneindia.com}लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार की तलाश कर रही है। मायावती जानती है कि वाराणसी में भाजपा की पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी की पहुंच ने उनके लिए राह और भी मुश्किल कर दी है। अब तक उनके सामने कांग्रेस और सपा हुआ करते थे, लेकिन मोदी की भमक ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में उनका खिसियाना लाजिमी है।

मायावती का गुस्सा मोदी के खिलाफ निकला है। माया ने मोदी से सवाल कर नई बहस भी छेड़ दी। मायावती ने मोदी से सवाल करते हुए पूछा है कि अगर मोदी को उत्तर प्रदेश से ही लोकसभा का चुनाव लड़ना था तो वाराणसी से क्यों ? वो राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव क्यों नहीं लड़ते?

भाजपा के बाद मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रचार के बल पर देश में काबिज होना चाहती है। उसका कोई भी काम धरातल पर नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा तथा कांग्रेस को सरकार बनाने से किसी तरह से रोके नहीं तो देश के हालात और बुरे हो जाएंगे। यह दोनों पार्टियां पूंजीपतियों के दम पर चुनावी मैदान में उतरती हैं

मायावती ने मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो देश में दंगे होंगे। मायावती के निशाने पर सपा भी आई। मायावती ने सपा और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां पूर्वी उत्तर प्रदेश की फिजां को खराब करने की योजना बना रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग से वाराणसी के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात करने की मांग की है।

मायावती ने निर्वाचन आयोग से मांग है कि वाराणसी तथा आसपास के सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर इनके इरादों पर पानी फेरा जाए। माया इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि मोदी अपने चुनाव अभियान में देश के बड़े पूंजीपति घरानों से पैसा लगवा रहे हैं। भाजपा के साथ- साथ माया के निशाने पर सपा भी था। मायावती ने कहा कि पूर्वांचल में सपा और भाजपा कोई बड़ी वारदात करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+