Ram Janmabhoomi: भूमि पूजन से पहले मायावती ने किया ट्वीट, कही यह बात
लखनऊ। 5 अगस्त, दिन बुधवार को वो ऐतिहासिक दिन है जब करोड़ो राम भक्तों का सपना पूरा होने जा रहा है। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े 12 बजे के करीब मंदिर के गर्भगृह में चांदी की ईंट रखकर भव्य मंदिर निर्माण की नींव रखेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर और बाबरी मस्जिद जमीन को लेकर काफी वर्षों तक विवाद रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद का अंत किया। साथ ही इसकी आड़ में राजनीति कर रही पार्टियों पर भी काफी विराम लगाया।'

Recommended Video
अयोध्या भूमि-विवाद का सुप्रीम कोर्ट ने किया अंत: मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार, 5 अगस्त को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा, 'जैसा कि सर्वविदित है कि अयोध्या विभिन्न धर्मों की पवित्र नगरी व स्थली है। लेकिन दुःख की बात यह है कि यह स्थल राम-मन्दिर व बाबरी-मस्जिद जमीन विवाद को लेकर काफी वर्षों तक विवादों में भी रहा है। लेकिन इसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अन्त किया।'
3. जबकि इस मामले में बी.एस.पी का शुरू से ही यह कहना रहा है कि इस प्रकरण को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट, जो भी फैसला देगा, उसे हमारी पार्टी स्वीकार करेगी। जिसे अब सभी को भी स्वीकार कर लेना चाहिये। बी.एस.पी की यही सलाह है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) August 5, 2020
राम मंदिर पर राजनीति कर रही पार्टियों पर लगाया विराम
साथ ही, इसकी आड़ में राजनीति कर रही पार्टियों पर भी काफी कुछ विराम लगाया। मा. कोर्ट के फैसले के तहत ही आज यहां राम-मंदिर निर्माण की नींव रखी जा रही है, जिसका काफी कुछ श्रेय सुप्रीम कोर्ट को ही जाता है। वहीं, अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जबकि इस मामले में बीएसपी का शुरू से ही यह कहना रहा है कि इस प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट, जो भी फैसला देगा, उसे हमारी पार्टी स्वीकार करेगी। जिसे अब सभी को भी स्वीकार कर लेना चाहिये। बीएसपी की यही सलाह है।'












Click it and Unblock the Notifications