मोदी पर मायावी हमला, अच्छे दिन लाने के लिए 90 दिन काफी
लखनऊ। एनडीए के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से अच्छे दिन का वादा करके सत्ता की कुर्सी पर बैठ पाएं है। उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनीं तो देशे में अच्छे दिन लौटेंगे। जिस अच्छे दिन के स्लोगन को भाजपा ने अपने चुनावी कैंपेन का जरिया बनाया अब उसी अच्छे दिन का नारा विरोधी उनके लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की एनडीए सरकार के तीन महीने का शासनकाल अब लोगों को मायूस और निराश करने लगा है। ये हम नहीं कह रहे हैं ब्लिक ऐसा कहना है बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि मोदी राज के पहले 90 दिन बेहद ही निराशाजनक रहे। अच्छे दिन लाने के लिए 90 दिन काफी होते हैं। मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर सकी।
मायावती ने कहा कि एनडीए के शासनकाल के पहले तीन महीने में मोदी ने अपने समर्थकों को निराश किया है। मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, संघ असंवैधानिक संगठन के तौर पर उभरा है।












Click it and Unblock the Notifications