स्वामी प्रसाद पर मायावती बोली यह परिवारवाद के चक्कर में गया है

लखनऊ। बसपा से राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या के पार्टी छोड़ने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके मायावती ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा उपकार किया है, हम खुद ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाले थे। मायावती ने कहा कि मौर्या को मैंने पार्टी में एडजस्ट किया था, 2012 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने मुझसे कहा कि मैं कुशीनगर से चुनाव लड़ना चाहता हूं और अपने लड़के को उंचाहार से टिकट दे दीजिए।

2017 की रणनीति बनाने में जुटी मायावती

Mayawati says Swami prasad Maurya left party for dynasty politics

लेकिन मैंने साफ कह दिया था कि हम परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं। उस वक्त उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन पार्टी के लोगों ने मुझसे कहा कि एक बार इन्हें मौका दीजिए। इन्होंने लड़की को आगरा मंडल से, लड़के को उंचाहार और खुद कुशीनगर से खड़े हुए। मायावती ने कहा कि पार्टी के सुझाव की वजह से मैंने इन्हें टिकट दिया और इनके लड़के और लड़की दोनों हार गयी।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने छोड़ी बसपा, मायावती पर लगाये गंभीर आरोप

इन्होंने फिर से लोकसभा चुनाव में अपने लड़के के लिए टिकट मांगा मैंने इन्हें दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने एक बार फिर से 2017 के लिए कुशीनगर से टिकट मांगा और इसके साथ अपने बेटे और बेटी को टिकट देने की मांग की थी। उस वक्त मैंने कहा था कि क्या आपने मायावती का जूठा खाया है क्या।

जिस वक्त काशीराम ने इस पार्टी की नींव रखी थी तो उन्होंने कहा था कि पार्टी को परिवारवाद से दूर रखना होगा और उन्होने अपने परिवार को अलग रखा था। उसी से प्रेरणा लेकर मैने प्रण लिया था कि जबतक मैं जिंदा रहुंगी मैं परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दुंगी। इन्होंने खुद अपने बेटे, बेटी को चुनाव लड़ाया तो वह पहले खुद बतायें कि उन्होंने बसपा को उस टिकट के लिए कितना पैसा दिया। आगामी चुनाव में समय बहुत कम रह गया है और वह मेरे पीछे लगे हुए हैं कि मेरे बेटे को टिकट दें।

मायावती ने कहा कि मैंने मौर्या से कहा कि मैंने आपको पद दिया लेकिन परिवार वाद को बढ़ावा नहीं दे सकती। मैंने साफ कह दिया था कि मैं सिर्फ आपको टिकट दुंगी और आपको लगता है कि आपके लड़के और लड़की को किसी और पार्टी में टिकट मिल सकता है तो आप पार्टी से बाहर जाने के लिए आजाद हैं।

बसाप सुप्रीमों ने कहा कि मौर्या के बच्चे उनके कंट्रोल में नहीं है, उनका लड़का उनके कंट्रोल में नहीं है। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी राजनीति में आगे बढ़े। वह मुलायम सिंह की तरह राजनीति में आगे जाना चाहते हैं, जैसे वह उनके बेटे, उनके बेटों के बेटों को टिकट देते हैं वैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्या चाहते हैं।

लेकिन बीएसपी में ऐसा नहीं होने वाला है। हमने एक बार गलती कर दी थी, और उन्होने चुनाव की घोषणा के बाद दबाव बनाया था। मायावती ने कहा कि जैसा की मीडिया कह रहा है कि वह सपा में जा रहे हैं, तो उनके लिए यह सही पार्टी है। लेकिन सपा उन्हें इस्तेमाल करेगी। अगर सपा उनके बच्चों को टिकट नहीं देती है तो उन्हें चुप ही बैठना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+