मायावती ने बसपा नेताओं को 'बरसाती मेंढकों' से दूर रहने की दी सलाह, बोलीं- इनसे नुकसान ही होगा

लखनऊ, 31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के 'दल' बदलने का दौर जारी है। नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर बीएसपी मुखिया मायावती की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने ऐसे नेताओं को बरसाती मेंढक करार देते हुए बसपा के लोगों से ऐसे लोगों को पार्टी से दूर ही रखने की सलाह दी है। साथ ही, ये भी कहा कि सत्ता के लालच के लिए ऐसे खेल को जनता अच्छे से जानती है, इससे उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। अंत में मायावती ने एक और बड़ी बात कही कि परिवर्तन अटल है।

Recommended Video

    UP Election 2022: SP में शामिल होने वाले MLAs पर बरसीं Mayawati, बताया बरसाती मेंढक | वनइंडिया हिंदी
    mayawati reaction on rebels leaders who changed party before up assembly election 2022

    दलबदलू नेताओं से पार्टी हो फायदा नहीं, बल्कि नुकसान ही होगा: मायावती

    बसपा मुखिया मायावती ने रविवार को इस संबंध में दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''यूपी विधानसभा आमचुनाव नजदीक आने पर अब फिर से आएदिन दलबदलू लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर शुरू हो गया है किन्तु इससे किसी भी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है बल्कि इससे उन्हें हानि ही होगी। अतः बीएसपी के लोग ऐसे बरसाती मेंढकों को पार्टी से दूर ही रखें।''

    मायावती ने कहा- परिवर्तन अटल है

    मायावती ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ''केवल दलबदलू ही नहीं बल्कि बरसाती मेंढकों की तरह अनेकों ऐसी पार्टियों के नाम भी लोगों को सुनने को मिल रहे हैं जिनके नाम अब तक देखने-सुनने को नहीं मिले थे। सत्ता लोलुपता के ऐसे खेल को जनता खूब समझती है व इससे उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। परिवर्तन अटल है।'' बता दें, 2022 चुनाव से पहले प्रदेश में नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। बीते दिनों बसपा के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की है। माना जा रहा है कि मायावती ने ये बयान इन्हीं बागी नेताओं को लेकर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+