जवाहर बाग में यूएस मेड रॉकेट लॉचर भी थे मौजूद, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा
लखनऊ। मथुरा हिंसा में जिस तरह से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं उसने राज्य की खुफिया व्यवस्था और पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। जवाहर बाग में बम निरोधक दस्ते को अमेरिकी मेड लॉचर बरामद हुए हैं, इस लॉचर का नंबर JEFFERSONOH 1044047 है। इसके अलावा बड़ी संख्या में हथियार, ऑटौमैटिक हथियार भी मौके से बरामद किये गये हैं।

जवाहर बाग में पुलिस की टीम अवैध कब्जा हटाने गयी थी जहां रामबृक्ष यादव के समर्थकों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया था जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी थी। मथुरा के जवाहर बाग में सर्च ऑपरेशन में बीडीएस और फॉरेंसिक की टीम ने ढाई किलो गन पाउडर, पांच किलो गंधक, एक किलो पोटास, इलेक्ट्रानिक प्लेट और आधा किलो लोहा बरामद किया है।
शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी बनेंगी पुलिस विभाग में ओएसडी
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यूएस रॉकेट लॉचर पाये जाने का जिक्र किया है जिसने खुफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं। मथुरा बीडीएस प्रभारी रामपाल सिंह ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करायी है। जिसकी जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह के पास है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यूएस मेड रॉकेट लॉचर रामबृक्ष यादव के पास कैसे पहुंचा, और इसे उसतक पहुंचाने वाले लोग कौन हैं। गौरतलब है कि जवाहर बाग में अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस की टीम पर हमले में दो पुलिस अधिकारी शहीद हुए थे जबकि 27 लोगों की इस हमले में मौत हो गयी थी। शहीद पुलिस अधिकारियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा और एक-एक परिवार के सदस्य को नौकरी का राज्य सरकार ने ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications