शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी बनेंगी पुलिस विभाग में ओएसडी
मथुरा। मथुरा में अवैध कब्जा हटाने गये एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी अर्चना द्विवेदी को अखिलेश सरकार ने राजपत्रित अधिकारी बनाने का ऐलान किया है।
शहीद मुकुल के मित्र का पत्र, कभी इस इस देश में जन्म मत लेना

अर्चना द्विवेदी को पुलिस विभाग का ओएसडी बनाया जाएगा, वह सीओ के समकक्ष होंगी। उन्हें ओएसडी बनाने का प्रस्ताव अखिलेश यादव को भेजा गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने मथुरा कांड में शहीद हुए पुलिस अफसरों के एक-एक सदस्यों को नौकरी देने की बात कही थी।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गृह विभाग ने दोनों शहीद अधिकारियों का बायोडाटा मांगा है। जिसमें से मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी का बायोडाटा विभाग को मिल गया है। अर्चना द्विवेदी एमएसएसी पास हैं, वहीं संतोष यादव की पत्नी को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। संतोष यादव की पत्नी इंटर पास हैं। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने बताया कि अभी संतोष यादव की पत्नी का बायोडाटा नहीं मिला है।
मथुरा हिंसा के बाद डीएम और एसएसपी का किया गया ट्रांसफर
गौरतलब है कि दोनों शहीद पुलिस अधिकारियों के परिजनों को पहले ही 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिये जाने का ऐलान किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस विभाग ने भी इन परिवारों को 70-70 लाख रुपए का मुआवजा देने का फैसला लिया है, जिसके लिए सभी अधिकारी अपनी कुछ दिन की सैलरी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications