लखनऊ: युवक ने खुद को किचन में बंद कर लगाई आग, सिलेंडर के धमाके से उड़े शरीर के चीथड़े

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार की देर रात खुद को किचन में बंद कर आग लगा ली। आग की तपिश से धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और युवक की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि युवक के चीथड़े उड़ गए और घर में आग लग गई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी के बाद डीसीपी पूर्वी चारू निगम, एसीपी कैंट बीनू सिंह, इंस्पेक्टर आशियाना संजय राय तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    लखनऊ: युवक ने खुद को किचन में बंद कर लगाई आग, सिलेंडर के धमाके से उड़े शरीर के चीथड़े
    man set himself on fire after locked in kitchen in lucknow

    पत्नी की मौत के बाद कई साल से अकेले रह रहा था अभिषेक

    डीसीपी चारु निगम ने बताया कि आशियाना थाना क्षेत्र के रजनीखंड में अभिषेक भारद्वाज (35) ने गुरुवार देर रात खुद को किचन में बंद कर आग लगा ली। आग की तपिश से धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और अभिषेक की मौत हो गई। विस्फोट से अभिषेक के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद शव को बाहर निकाला। रजनीखंड निवासी अभिषेक भारद्वाज कई सालों से अकेले रह रहे थे। अभिषेक ने खुद को किचन में बंद करके सिलेंडर में आग लगा ली। किचन से आग की लपटें और चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर आशियाना और एसीपी कैंट बीनू सिंह मौके पर पहुंची। उधर, दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया।

    सुसाइड नोट में ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप

    इस बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू लिया। इसके दमकल कर्मी अंदर पहुंचे। उन्होंने किचन से अभिषेक का क्षत विक्षत शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पड़ताल के दौरान घर में रखी टेबल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। एसीपी बीनू सिंह ने बताया कि अभिषेक की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में उसने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभिषेक ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट के आधार पर सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+