दूसरी शादी के विवाद में तीन बच्चों के सामने पत्नी को जलाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच में युवक का ऐसा बर्बर चेहरा सामने आया है जिसे सुनकर आपका दिल दहल जायेगा। यूपी के बहराइच में एक युवक ने अपने बच्चों के सामने ही पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।

बहराइच के चंदनपुर गांव में युनुस खान और तबस्सुम का विवाद 15 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हुए, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी। इसके बाद युनुस ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया।
युनुस गांव में ही दूसरे घर में किराये पर रहने लगा, लेकिन जब तबस्सुम ने उसे वापस घर चलकर रहने का कहा तो तैयार तो हो गया लेकिन कुछ दिन बाद ही किसी और महिला से विवाह की बात करने लगा।
इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई, विवाद में आपा खोकर युनुस ने तबस्सुम के उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख पुकार की आवाजें सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, उधर पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और वह तहरीर मिलते ही कार्यवाही करेगी।












Click it and Unblock the Notifications