फैजाबाद में नाराज पति ने बम से किया पत्नी पर हमला
फैजाबाद। एक पति की नाराजगी अपनी पत्नी से इस कदर बढ़ी की उसने पत्नी पर जिंदा बम फेंककर मारने की कोषिष की। मगर पत्नी को मौंत की नींद सुलाने के चक्कर में खुद मौत के मुंह में चला गया। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में घटित इस घटना से सभी सन्न रह गए हैं। जानकारी के अनुसार विनय नामक व्यक्ति ने पत्नी को मायके की दहलीज के अंदर जान से मारने के इरादे से बम फेंका। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था, बम हमले से पत्नी को खरोंच तक नहीं आई, मगर बम के दीवार से टकराने पर पति खुद हादसे का षिकार हो गया।

पुलिस का कहना है कि कोतवाली नगर के देवकाली निवासी शालिनी का अपने पति विनय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है] बताया जाता है कि गुरुवार की रात विनय अपनी पत्नी के घर पहुंचा और उसने पत्नी पर बम फेंक दिया। इत्तेफाक से बम दीवार से टकरा कर फट गया। इसके बाद आरोपी विनय ने दूसरा बम निकाला तो शालिनी की बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा तो उसके पास रखा बम फट गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर विनय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आरोपी के पास से देशी जिंदा बम मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications