LU Admissions: 20 मई से मिलेंगे स्नातक, परास्नातक के फॉर्म
लखनऊ। यदि आप लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक यानि बीए, बीएससी, बीकॉम या एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि 20 मई से फॉर्म मिलने शुरू हो जायेंगे।
प्रवेश प्रक्रिया के समनव्यक डा. आरके सिंह हैं। यदि आपको प्रवेश फॉर्म या प्रवेश प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिये तो विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Helpline Number- 8004933042 और 8004933042 हैं। आप इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।
उधर डिग्री कॉलेजों की बात करें तो श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में फॉर्म मिलने लगे हैं। वहां पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।













Click it and Unblock the Notifications