एलयू में एमसीए के फार्म जमा करने की लास्ट डेट 30 मई
लखनऊ। यदि आप लखनऊ विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध महाविद्यालयों में मास्टर्स इन कंप्यूटर साइंस का कोर्स करना चाहते हैं तो उसके फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई है। लखनऊ विश्वविद्यालय की साइट http://lkouniv.ac.in/ पर फॉर्म उपलबध हैं।
प्रवेश के इच्छुक छात्र वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म के साथ 800 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट संलंग्न कर फॉर्म स्पीड पोस्ट कर सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लिये यह शुल्क 400 रुपए है। फार्म केवल स्पीड पोस्ट द्वारा ही स्वीकृत किया जायेगा।
फॉर्म भेजने का पता- Admission Chairman, LUCSAT 2015, Department of Computer Science, University of Lucknow, Lucknow-226007.
एमसीए की प्रवेश परीक्षा 10 जून 2015 को होगी।













Click it and Unblock the Notifications