ऑनलाइन बुकिंग से चल रहा था देह व्यापार, पश्चिम बंगाल की युवतियां लखनऊ में पकड़ी गईं
Lucknow News, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ऑनलाइन बुकिंग का फायदा उठाकर होटल में देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त पश्चिम बंगाल की दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल से भारी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की खबर है। थाना प्रभारी गोमतीनगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र विराज खंड का है। शुक्रवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर होटल द ग्रीन टाऊन में छापेमारी की। पुलिस के होटल में पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान कई युवक और युवतियां मौके से भाग गए। होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने होटल से मौके पर बाराबंकी निवासी विक्रांत सिंह समेत कोलकाता साबर मन्नरोड की रहने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में विक्रांत ने बताया कि वह होटल का कमरा ओयो से ऑनलाइन बुकिंग करता था। गिरफ्तार आरोपित विक्रांत लड़कियों को ग्राहकों के पास पहुंचाने के साथ ही ग्राहकों से एडवांस रुपये लेकर आता था। एडवांस मिलने के बाद ही वह लड़कियों को लेकर कई अन्य क्षेत्रों में स्थित फ्लैट और होटलों में ले जाता था।

वाट्सएप पर भेजते थे फोटो
इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर ने बताया कि गिरोह का सरगना दीपेश ग्राहक से वाट्सएप पर डीलिंग करता था। उसने वाट्सएप पर ग्रुप बना रखा था। सोशल मीडिया के जरिये नंबर लोगों में बटा था। वाट्सएप पर डिमांड आने पर लड़कियों और महिलाओं की फोटो भेजते थे। भाभी और युवतियों का रेट अलग-अलग रहता था। छह से 15 हजार रुपये प्रति लड़की के हिसाब से सरगना बुकिंग लेता था। विक्रांत सिर्फ लड़कियों ग्राहकों के पास पहुंचाने का काम करता था। इनके ग्राहकों में छात्र, व्यापारी और कुछ सफेद पोश भी हैं।

हुसैनगंज के होटल में पकड़े गए थे 9 लोग
गौरतलब है कि 3 दिन पहले ही 14 मई को हुसैनगंज के रिहायशी इलाके में स्थित होटल स्नो व्हाइट में चल रहा देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया था। यहां 500 से 1000 रुपये में ग्राहक लाए जाते थे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त छह युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। सभी युवक और युवतियां राजधानी समेत उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, बनारस समेत अन्य जिलों से थे।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications