BSP MP अतुल राय के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, 3 जनवरी को होगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला

लखनऊ, 21 दिसंबर: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता और उसके साथी के आत्मदाह मामले में घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद सीजेएम कोर्ट ने अतुल राय को तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। बता दें, सांसद अतुल राय इस वक्त प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं। इस मामले में बी वारंट जारी होने के बाद उन्हें 29 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायिक हिरासत में लिया गया था।

lucknow police files chargesheet against bsp mp atul rai in varanasi court

वाराणसी में सांसद के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई थी FIR

सांसद अतुल राय के खिलाफ युवती ने वाराणसी के लंका थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट लगा दी थी। मामला वाराणसी की कोर्ट में चल रहा है। रेप पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वाराणसी में दर्ज रेप के मामले में आरोपी सांसद अतुल राय को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने आपराधिक साजिश रची। गवाहों को बदनाम करने और पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए अपराधियों के साथ नाम जोड़कर उनकी छवि खराब करने के लिए ऑडियो वायरल किया था। इस बात का भी जिक्र है कि वाराणसी में दर्ज उस मुकदमे में सांसद को अनुचित लाभ दिलाने के लिए, पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए अमिताभ ठाकुर ने पीड़िता और उसके गवाह के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज कराए।

सुप्रीम कोर्ट के बाद रेप पीड़िता ने गवाह के साथ किया था आत्महाह

अपने खिलाफ हो रही साजिशों से परेशान होकर रेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर 16 अगस्त को फेसबुक पर लाइव करते हुए अपने साथी (गवाह) समेत खुद को आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले की एसआईटी ने जांच की थी और एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर 27 अगस्त को हजरतगंज थाने में एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+