योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश राहुल सिंह हुआ ढेर

योगी के शपथ ग्रहर से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश राहुल सिंह हुआ ढेर

लखनऊ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटों पहले राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक लाख रुपए का इनामी बदमाश राहुल सिंह मारा गया। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोपी था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी, तभी से वो फरार चल रहा था।

Lucknow Police encounter wanted criminal Rahul Singh in jewellery shop robbery

पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह को पुलिस ने हसनगंज इलाके में आज (शुक्रवार) सुबह घेर लिया। खुद को घिरा देखकर राहुल सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होती देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो राहुल सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, 08 दिसंबर 2021 को कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में तिरुपति ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट हुई थी, जिसका मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। भागते वक्त राहुल सिंह गार्ड श्रवण के पेट में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तभी से राहुल सिंह फरार चल रहा था। बताया कि पुलिस को गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं।

हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था, जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया था। पुलिस के मुताबिक, राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+