Lucknow: सात साल की मासूम को अगवाकर किया रेप, पुलिस ने एक आरोपी को पकडा
Lucknow: सात साल की मासूम को अगवाकर किया रेप, पुलिस ने एक आरोपी को पकडा
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो आरोपी ने मासूम को मैरिज लॉन से अगवाकर उसके साथ रेप किया है। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों ने मासून की बेल्टों से पिटाई भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को छोड़कर भाग गए। बच्ची से रेप की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जिसके पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्नाव जिले से मासूम अपने माता-पिता के साथ बंथरा कस्बा निवासी रिश्तेदार के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहां शुक्रवार रात दो युवकों ने बच्ची को बातों में फंसाकर गेस्ट हाउस के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची के परिजनों ने उसे ना पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। तो बच्ची गेस्ट हाउस के पीछे रोते हुए मिली। बच्ची के साथ रेप की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
उधर, मासूम को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस भागकर मौके पर गई। पुलिस की तीन टीम संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है। शादी में आए कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी और शादी समारोह में हो रही फोटोग्राफी और वीडियो फुटेज से आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बीच पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे रही है। बंथरा पुलिस की मानें तो पीड़िता के परिजनों की तहरीर मिली है। जिसपर पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications