कैब ड्राइवर को तमाचे-पे-तमाचे जड़ने वाली लड़की के खिलाफ FIR, ट्विटर पर उठी थी गिरफ्तारी की मांग

कैब ड्राइवर को तमाचे-पे-तमाचे जड़ने वाली लड़की के खिलाफ FIR, ट्विटर पर उठी थी गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ, 03 अगस्त: तीन दिन पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध चौराहे के पास एक लड़की द्वारा बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार को कैब ड्राइवर को पिटाई करने वाली लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का है। इसे देखने के बाद लड़की को गिरफ्तार करने की मांग उठ गई है। ट्वीटर पर #ArrestLucknowGirl टॉप पर ट्रेंड कर रहा था।

Recommended Video

    Viral Video: Cab Driver को बीच Road पर तमाचे-पे-तमाचे जड़ने वाली लड़की पर FIR | वनइंडिया हिंदी
    Lucknow News: police filed fir against angry girl who beaten cab driver

    ये मामला लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के अवध चौराहे का है। यह घटना 31 जुलाई, दिन शनिवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, अवध चौराहे पर एक लड़की बेधड़क होकर सड़क पार करती है। इस दौरान वह ओला कैब के सामने आ जाती है। हालांकि, ड्राइवर समय रहते ब्रेक लगा देता है, लेकिन कार का अगला हिस्सा लड़की को कुछ छू जाता है। इतने में लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो कैब ड्राइवर सहादत अली को पहले कार के अंदर ही फिर उसे बाहर खींचकर सरेआम बीच सड़क पर उसकी पिटाई करती है।

    वीडियो में लड़की उछल-उछलकर कैब ड्राइवर को पीट रही है। इस दौरान लड़की कार चालक सआदत अली का मोबाइल भी तोड़ देती है। इस दौरान मौके पर ट्रैफिक सिपाही भी मौजूद था। यह पूरा ड्रामा काफी देर तक सड़क पर चलता रहा। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जिस युवक को मार पड़ी, उसके साथ दो अन्य युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।

    ट्विटर पर #arrestLucknowgirl हुआ ट्रेंड
    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ट्विटर पर #arrestLucknowgirl ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स लड़की की इस हरकत के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की ने बिना किसी कारण के ड्राइवर का फोन भी तोड़ दिया। वीडियो में वहां मौजूद कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लड़की बदतमीज है, इतनी देर तक कोई लड़का लड़की को मारता तो फिर लोग क्या करते?

    CCTV फुटेज सामने आने के बाद दर्ज हुई एफआईआर
    वहीं, अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित युवक सआदत अली सिद्दीकी ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चिरंजीवनाथ सिन्हा (डीसीपी सेंट्रल) ने अपने एक बयान में कहा कि सड़क पर मारपीट करने के चलते युवती के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 और 427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+