लखनऊ: महिला बॉस से थीं पत्नी की नजदीकियां, आहत होकर पति ने उठाया यह कदम

लखनऊ: महिला बॉस से थीं पत्नी की नजदीकियां, आहत होकर पति ने उठाया यह कदम

लखनऊ, 20 अक्टूबर: एक हैरान कर देने वाली खबर राजधानी लखनऊ से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंका जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने पत्नी की महिला बॉस से नजदीकी से आहत होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शख्स ने पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम सुसाइड नोट लिखकर अपना दर्द बयां किया। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी व उसकी महिला बॉस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: Husband extreme step blame to wife

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी निखिल अग्रवाल (40) की शादी साल 2012 में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा की रहने वाली अंजू के साथ हुई थी। दोनों के एक सात साल की बेटी है। निखिल के पिता कृष्ण कुमार के मुताबिक, कुछ समय पहले अंजू एक समाज सेविका के साथ काम करने लगी थी। इसके बाद उसका निखिल से लगाव खत्म हो गया था। फिर वह निखिल के संग न रहने की बात कहने लगी। इसके बाद वह महिला बॉस के साथ रहने की जिद करने लगी।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, अंजू बार-बार अपनी महिला बॉस के पास जाकर रहने की बात कह रही थी। इसे लेकर निखिल का उससे विवाद हुआ था। निखिल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिसकर्मी आए और निखिल व अंजू को समझाकर चले गए। मगर रविवार को अंजू फिर उसी जिद पर अड़ गई। बात न मानने पर वह जहर खाने की धमकी देने लगी। अंजू की मां नीलम भी आ गई। सभी लोगों ने अंजू को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। इससे आहत होकर निखिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

निखिल के पिता कृष्णकुमार ने बताया कि जब वो बुधावार की सुबह उसके कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, घटना की सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो निखिल के पास तीन सुसाइड नोट मिले। ये सुसाइड नोट पुलिस कमिश्नर, एसीपी गोमतीनगर व इंस्पेक्टर गोमतीनगर के नाम लिखे गए थे। इनमें निखिल ने पत्नी अंजू व उसकी महिला बॉस को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सुसाइड नोट ये भी लिखा है कि अंजू की अपनी महिला बॉस से नजदीकी है। महिला बॉस प्रॉपर्टी के धंधे की आड़ में गलत काम भी करती है। निखिल के परिवारीजनों ने भी अंजू व उसकी महिला बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि महिला बॉस ने निखिल का वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया। गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कृष्णकुमार अग्रवाल की तहरीर पर अंजू व उसकी महिला बॉस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+