धोखाधड़ी मामले में डांसिंग क्वीन Sapna Choudhary की बढ़ी मुश्किलें, आज लखनऊ कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर

धोखाधड़ी मामले में डांसिंग क्वीन Sapna Choudhary की बढ़ी मुश्किलें, आज लखनऊ कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर

लखनऊ, 06 सितंबर: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी 2018 के एक धोखाधड़ी मामले में आज यानी 06 सितंबर को लखनऊ कोर्ट पहुंच गई हैं। दरअसल, एसीजेएम कोर्ट ने 22 अगस्त को डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में आज सपना चौधरी खुद को कोर्ट में सरेंडर कर सकती है। बता दें कि लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन सपना चौधरी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था।

कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं सपना चौधरी

कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं सपना चौधरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 के धोखाधड़ी के मामले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज कोर्ट में खुद को सरेंडर सक सकती हैं। खुद को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। दरअसल, सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 22 अगस्त को वारंट जारी किया था। वारंट में कहा गया था कि सपना चौधरी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। इस वारंट के बाद सपना के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी।

 क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि धोखाधड़ी मामले की रिपोर्ट थाना आशियाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडेय, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया थ कि 13 अक्टूबर को स्मृति उपवन में डांडिया नाइटलाइव कंसर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट बेचा गया था।

सपना चौधरी के फैंस ने खरीदे थे टिकट

सपना चौधरी के फैंस ने खरीदे थे टिकट

सपना चौधरी के हजारों फैंस ने 2500 रुपए का ब्लैक में टिकट खरीदकर लाइव कंसर्ट में पहुंचे थे। लेकिन रात्रि 10 बजे तक जब सपना चौधरी नहीं आईं तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी टिकट धारकों के पैसे भी वापस नहीं किए गए थे। इस मामले में सपना समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने 4 सितंबर 2021 को सपना चौधरी की अर्जी खारिज कर दी थी। अब इसी मामले में सपना चौधरी आज कोर्ट में पेश होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+