लखनऊ मेट्रों चलाने में महिलायें भी होंगी आगे, जल्द शुरु होगा ट्रायल

लखनऊ। महिलाओं की भागीदारी तकरीबन हर क्षेत्र में बढ़ रही है उसे देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने भी महिलाओं को आगे करने का फैसला लिया है। लखनऊ मेट्रो के संचालन में 21 महिलायें शामिल होंगी। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में 21 महिलायें ट्रेन ऑपरेट करेंगी।

metro

लखनऊ मेट्रो का ट्रायल मुमकिन है कि इसी वर्ष सितंबर माह में शुरु हो जाएगा। पहला रूट जो शुरु होगा वह है अमौसी एयरपोर्ट से लेकर चारबाग के बीच। मवैय्या पुल के लिए रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी की दरकार है जिसके मिलते ही यहां का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पहले फेज में 8 किलोमीटर रूट का 75 फीसदी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस रूट पर 8 स्टेशन होंगे जिसमें पहला रेलवे स्टेशन कृष्णानगर और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच होगा। इस रूट में 445 यू गार्डर लगाए गये हैं।

पहले फेज के शुरु होने के लिए कुल 257 कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिसमें 157 कर्मचारियों की भर्ती हो चुकी है। वहीं 100 लोगों की भर्ती होना है। कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनर भी बुलाये गये हैं। कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रेनिंग दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+