लखनऊः 10 रुपये कम न करने पर मछली विक्रेता को चाकू से हमला कर मार डाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 रुपये के लिए एक मछली विक्रेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित ने मछली विक्रेता की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्‍था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

lucknow man did murder of fish seller for 10 rs

दरअसल, चिनहट कस्बा के रहने वाले राकेश कश्यप (45) मछली मंडी में दुकान लगाए थे। आरोप है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ का रहने वाला युवक नवीन बाजार में मछली लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 रुपये छोड़ने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। गुस्से में नवीन बाजार से एक चाकू लेकर आया और राकेश के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में राकेश लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिन्हें पुलिस निजी अस्पताल लेकर गई, जहां राकेश की मौत हो गई।

उधर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।। एएसपी उत्तरी अमित कुमार के मुताबिक आरोपित मूलरूप से छत्तीसगढ़ का है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः कंडोम का जखीरा लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के किनारे मिला, भीड़ को रोकने पहुंची पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+