लखनऊ को मिला मेट्रो का तोहफा, 2 महिला पायलट देंगी रफ्तार

अखिलेश यादव ने लखनऊ को दिया मेट्रो का तोहफा, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, दो महिला पायलट चलाएंगी इस मेट्रो को। 26 मार्च को आम लोगों के लिए खोला जाएगा इसे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महत्वकांक्षी लखनऊ मेट्रो का आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन कर दिया है। लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, आजम खान, शिवपाल यादव, डिंपल यादव सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

metro

2 महीने चलेगा ट्रायल रन

लखनऊ मेट्रो का अगले दो महीने तक ट्रायल चलेगा, जबकि आम लोगों के लिए मार्च में लखनऊ मेट्रो खुल सकती है। पहले चरण में यह ट्रांसपोर्ट नगर से चौधरी चरण सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, आलम बाग, आलमबाग बस स्टैंड, चारबाग तक चलेगी।

26 मार्च को आम लोगों के लिए खुलेगी मेट्रो

मौजूदा समय में यह मेट्रो 4 कोच के साथ 6 किलोमीटर का ट्रायल रन करेगीष यह ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया तक चलेगी। 26 मार्च को शहर के लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

2 साल में बनकर तैयार हुई मेट्रो

आपको बता दें कि लखनऊ मेट्रो की आधारशिला 27 सितंबर 2014 को रखी गई थी और रिकॉर्ड दो साल के भीतर इसकी शुरुआत की गई है। लखनऊ मेट्रो के आने से शहरवासियों को ट्रैफिक सहित तमाम मुश्किलों से निजात मिल कती है।

केंद्र सरकार को कोई नहीं

उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे और वहां उन्होंने कंट्रोल सिस्टम रूम का निरीक्षण किया। एक खास बात यह है कि लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर तमाम सपा नेता तो मौजूद रहे लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई भी मौजूद नहीं रहा।

महिला पायलट चलाएंगी मेट्रो
लखनऊ मेट्रो की खास बात यह है कि इसका ट्रालय 2 महिला पायलट करेंगी। दोनों ही महिला पायलट इलाहाबाद की हैं। जिनका नाम प्राची और प्रतिभा है। दोनों महिला पायलट के जरिए अखिलेश यादव ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की है।

डिंपल यादव ने दो नों महिला पायलट को मेट्रो की औपचारिक चाभी दी। डिंपल यादव के साथ अपर्णा यादव भी मौजूद थी। जिन्होंने दोनों ही महिला पायल के साथ मेट्रो की शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+