लखनऊ: लॉकडाउन में हर महिला के पास पहुंचेगा सेनेटरी पैड, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

लखनऊ। कोरोना वॉयरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन में महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली सेनेटरी पैड की किल्लत से अब निजात राजधानी लखनऊ में मिल गई है। बुधवार को लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सेनेटरी वाहनों को रवाना किया। लॉकडाउन के दौरान महिलाओं तक सेनेटरी पैड पहुंचाने की नगर निगम ने कमर कसी है। महिलाओं तक सेनेटरी पैड पहुंचाने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त डॉ. अर्चना द्विवेदी को दी गई है। नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवार की महिलाओं को हो रही होगी। उनकी समस्या को दूर करने के लिए ही योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सेनेटरी पैड का वितरण उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा जहां खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए महिला कर्मचाारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया इस कार्य में कई संस्थाएं योगदान दे रही हैं।

lucknow dm flagged off sanitary napkin vehicles in lucknow

मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी किया गया जारी

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया पूरे लखनऊ नगर क्षेत्र के लिए डूडा और नगर निगम के संयुक्त रूप में 6 सखी वैन को रवाना किया गया है। यह सखी वैन जरूरतमंद किशोरियों और महिलाओं को विशेष रूप से जो लोग झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं या ऐसे जगहों पर रह रहे हैं जिनको लॉक डाउन के चलते इसकी सेनेटरी पैड की दिक्कत हो रही है। सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है या वह नहीं ले पा रहे हैं। इन लोगों को यह दिया जा रहा है। इसमें करीब 25000 सेनेटरी पैड का प्रथम चरण में स्टॉलमेंट किया गया है। जो छह वैन के जरिए डेली रूट चार्ट के हिसाब से झुग्गी झोपड़ियों तक भी पहुंचाएंगी। सेनेटरी पैड के साथ हैंड सैनिटाइजर साबुन का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। इन सब चीजों के लिए प्रशासन की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 790 532 3611 पर अगर कहीं से कॉल आता है। तो उनकी रिक्वायरमेंट को नोट भी कर लिया जाएगा और इन्हीं वैन के जरिए उन तक सेनेटरी पैड, हैंड सेनीटाइजर और साबुन मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।

गर्ल्स हॉस्टल और संवासिनी गृहों तक होगी सप्लाई

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि लॉक डाउन के चलते किशोरियों और महिलाओं की जरूरत को समझते हुए प्रशासन की तरफ से एक तरीके से महिलाओं की मदद करने के लिए निशुल्क पैड की झोपड़ियों स्लम एरिया में उपलब्ध कराए जाएंगे। जहां पर इनकी वास्तव में जरूरत है। उन्होंने बताया कि जागरूक और पढ़े-लिखे लोग इन्हें दुकान या ऑनलाइन मंगा ले रहे हैं। लेकिन स्लम एरिया में यह नहीं पहुंच पाते हैं। इसके चलते आज 6 वैन को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि यह सेनेटरी पैड निर्माता कुछ कंपनियों की मदद से निशुल्क बांटने जा रहे हैं। शुरुआत में 25000 सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे। उसके बाद में जैसी जरूरत होगी उसके हिसाब से आगे बढ़ते जाएंगे। मंडलायुक्त ने लॉकडाउन के बारे में बताया कि जरूरत पड़ने पर लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में नगर निगम और हुडा की तो महिला अधिकारी लगी हुई हैं। एक महिला हेल्पलाइन के जरिए भी लोगों की मदद की जाएगी। यह सेनेटरी पैड गर्ल्स हॉस्टल संवादिनी सेंटर में भी पहुंचाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+