Lucknow: एक लाख रुपए के लिए ईंट से मारकर की दोस्ती की हत्या फिर जलाया शव, चप्पल से हुआ खुलासा!
Lucknow Crime News: सनसनीखेज हत्याकांड का मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद ईंट माकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी दोस्त मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।
हालांकि, वारदात स्थल से मृतक युवक की चप्पल मिलने के बाद उसकी पहचान सनी के रूप में हुई और मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने सनी के दोस्त विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दुर्गेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या के पीछे की वजह भी पुलिस को बताई।

सनी सिंह (32) लखनऊ की बीबीपुर का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता अवधेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जमीन बेची थी। जमीन बेचकर एक लाख रुपया मिला था, जिसे उन्होंने सनी को दिया और बैंक में जमा करके आने के लिए कहा था। सनी 9 अगस्त को बैंक में रुपए जमा कराने के लिए घर से निकल गया।
लेकिन, देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि जब बेटा घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। शाम को गांव के पास ही उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। जिसके बाद उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस सनी की तलाश में जुट गई। इस बीच बिजनौर स्थित अनन्या सिटी के पीछे स्थित बबूल के जंगल में एक युवक का अधजला शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। जंगल में शव मिलने की जानकारी पाकर बंथरा पुलिस ने वीडियो पांच दिन बाद सनी के पिता अवधेश को दिखाया।
घटना स्थल पर पड़ी चप्पल से उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे सनी के रूप में की। उधर, सनी के घर में कोहराम मच गया। बंथरा पुलिस ने पहले से ही शक के घेरे में आए सनी के दोस्त विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। विक्रम की लोकेशन भी बिजनौर के जंगल में ही मिली थी।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दुर्गेश टूट गया और उसने सनी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी ने बताया कि सनी अपने दोस्त दुर्गेश के साथ 9 अगस्त को घर से निकला था। दोनों पूरे दिन साथ रहे। इस बीच सनी ने एक मोबाइल खरीदा-ढाबे पर खाना खाया।
आठ हजार रुपए की स्मैक और शराब पी। इसी दौरा दुर्गेश की नजर सनी के पैसों पर पड़ गई। उसे लालाच आ गया औऱ इसी चक्कर में दुर्गेश ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव में आग लगा दी। फिर पैसे लूटकर वहां से भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications