लखनऊ में घुटनों तक भरे बारिश के पानी में उतरीं कमिश्नर IAS रोशन जैकब, VIDEO वायरल
लखनऊ, 16 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। आम जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बीच लखनऊ की आयुक्त रोशन जैकब ने शहर में भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या का निरीक्षण किया। कमिश्नर का पानी में उतरकर निरीक्षण करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम और रिवरफ्रंट कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में दिख रही हैं।
Recommended Video

कई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी
लखनऊ में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। हालात ये हैं कि कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। इस वजह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कमिश्नर रोशन जैकब ने पानी में घुसकर किया निरीक्षण
मौसम विभाग ने आज और कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने शहर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। वह खुद पानी में उतर गईं और उन इलाकों में पहुंचीं, जहां पर पानी भरा हुआ है। जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी में कमिश्नर ने खुद पानी में उतरकर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को जलजमाव की समस्या को निजात दिलाने का आदेश दिया।
दिलकुशा में मकान गिरने से 9 लोगों की मौत
भारी बारिश की वजह से लखनऊ के दिलकुशा इलाके में एक मकान गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बता दें, लखनऊ में भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। लखनऊ जिला प्रशासन ने सभी लोगों पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहने और अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications