यूपी को नई बुलंदियों तक ले जायेंगे आसमान में उड़ते ये गुब्बारे
लखनऊ। यूपी में आने वाले लोगों की जुबां पर अब केवल आगरा का ताजमहल या झांसी के किले का नाम नहीं होगा। तमाम पर्यटन स्थल हैं, जिनका जीर्णोंर्द्धार किया जा रहा है। और इसीलिये अब आपको यूपी के हर कोने में घूमने के लिये पर्यटन स्थल मिलेंगे। जी हां ये गुब्बारे इसी बात का संकेत दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अखिलेश यादव ने पहल शुरु की है। राजधानी लखनऊ में वेलेंटाइन डे के मौके पर पहली बार हॉट एयर बैलून शो की शुरुआत की गयी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद पर्यटन दिवस की शुरुआत करते हुए हॉट बैलून के सफर की शुरुआत की। अखिलेश यादव सहित पर्यटन विभाग के सचिव नवनीत सहगल, जिलाधिकारी राजशेखर सहित कई आला अधिकारियों ने हॉट बैलून की सवारी की।

अखिलेश यादव ने खुद बिना किसी सुरक्षा गार्ड के हॉट एयर बैलून की सवारी जेनेश्वर मिश्र पार्क में की, दर्जनों गुब्बारों लखनऊ के चौक स्टेडियम से उड़ाया गया।

अखिलेश यादव के हॉट एयर बैलून को उड़ाने की जिम्मेदारी स्पेन के कंट्रोलर उड़ा रहे थे।

मुख्यमंत्री के इतर अन्य लोगों ने भी इस सवारी का लुत्फ लिया। लखनऊ में पहली बार पर्यटन दिवस की शुरुआत की गयी है।

चौक स्टेडियम से दर्जनों गुब्बारों को उड़ाया गया जिसे देखने के लिए लोग अपने घर की छतों पर आ गये। प्रदेश में पर्यटकों को लुभाने के लिए अखिलेश सरकार ने यह नयी शुरुआत की है।

हालांकि इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही साधारण पर्यटक भी हॉट बैलून की सवारी कर सकते हैं।

लखनऊ के आसमान में ये गुब्बारे इस बात का संकेत हैं, कि जल्द ही पर्यटन की दिशा में उत्तर प्रदेश नई बुलंदियों को छूने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications