Lucknow Airport: यात्रियों की परेशानी बढ़ी! 1 मार्च से 15 जुलाई तक दिन में बंद रहेगा लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट 1 मार्च से 15 जुलाई तक, यानी 137 दिनों तक दिन में बंद रहेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोई भी विमान रनवे से उड़ान नहीं भरेगा और न ही लैंड करेगा। इस अवधि में रनवे की रीकार्पेटिंग, समानांतर टैक्सी वे और नए एप्रेन के निर्माण जैसे कई अहम कार्य किए जाएंगे।

रनवे बंद रहने के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में भी कमी देखने को मिलेगी। वर्तमान में यहां औसतन 155 फ्लाइट्स संचालित होती हैं, लेकिन नए शेड्यूल में यह घटकर 118 रह गई हैं। इसके अलावा, कुछ फ्लाइट्स ऐसी भी हैं जो सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही संचालित होती हैं।

lucknow-airport-runway-closure-137-days

डीजीसीए ने दी रनवे बंद करने की मंजूरी

रनवे को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए 'नोटम' (नोटिस टू एयरमैन) लेना अनिवार्य होता है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि इस अवधि में विमानों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाएगी और एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी दोपहर की उड़ानों को रीशेड्यूल कर दिया है। लखनऊ एयरपोर्ट के इस मरम्मत कार्य के बाद यात्रियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।

भविष्य में बढ़ेंगी उड़ानें

भविष्य में लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ने की संभावना है। रनवे के पास समानांतर टैक्सी वे का निर्माण किया जाएगा, जिससे विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में कम समय लगेगा। इसके अलावा, मरम्मत कार्य के बाद एयरपोर्ट पर नए रुट पर भी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

एयर ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, यूपी-उत्तराखंड चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष एसएमए शिराज का कहना है कि रनवे बंद होने से ज्यादातर फ्लाइट्स का संचालन शाम और रात के समय होगा। ऐसे में यात्रियों को समय की पाबंदी और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर असुविधा हो सकती है।

लखनऊ एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इस फैसले से प्रभावित हो सकती हैं। कुछ फ्लाइट्स को अन्य नजदीकी एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया जा सकता है, जबकि अन्य उड़ानों का समय बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+