डेंगू के डंक से भगवान श्री कृष्‍ण को भी खतरा, जन्म के बाद होंगे मच्छरदानी में पैक

लखनऊ। डेंगू के डंक ने पूरे यूपी को दहशत में डाल दिया है। आलम यह है कि राजधानी लखनऊ के कई हाईटेक अस्‍पतालों में भी डेंगू का इलाज सही से नहीं हो पा रहा। वहीं अब भगवान भी डेंगू से डरने लगे हैं।

Lord Krishna

ऐसे में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्‍ण जब लखनऊ आएंगे तो उन्‍हें मच्‍छरदानी में सुलाया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि भगवान को डेंगू का डर कैसा और उन्‍हें मच्‍छरदानी की जरूरत क्‍या?

तो चौंकिए नहीं यह डेंगू को लेकर जागरूक करने का एक तरीका है जो श्‍याम परिवार की ओर से अपनाया गया है। लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग पर स्‍थित खाटू श्‍याम मंदिर में कल जनमाष्‍टमी के दिन भगवान श्री कृष्‍ण को मच्‍छरदानी में रखा जाएगा।

कार्यक्रम आयोजन समिति के चीफ मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों शहर में डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। ऐसे में बचाव इलाज से कहीं बेहतर विकल्‍प है। मनोज ने बताया कि लोगों को यह संदेश देने के लिए मंदिर परिसर में एक फ्लैक्‍स लगवाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इस जागरूकता को लेकर एक झांकी भी निकाली जाएगी और रात 12 बजे जब भगवान श्री कृष्‍ण का जन्‍म होगा तो थोड़ी देर के लिए उन्‍हें मच्‍छरदानी में रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+