लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की आठ सीटों पर कई जगह हुए EVM खराब, अभी तक 13 फीसदी पड़े वोट
Lucknow News, लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2019) के दूसर चरण के तहत 18 अप्रैल यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सिकरी पर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि शुरूआती दौर में अमरोहा, आगरा, मथुरा व बुलंदशहर से ईवीएम में खराबी की खबर भी आ रही है। वहीं, आगरा जिले के शमशाबाद के नगला शादी गांव में बूथ संख्या 166 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। आपको बता दें कि सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी मतदान हुआ है।

बिजनौर के नगीना से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया दिया है। धमापुर विधानसभा के गजुपुरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पोलिंग बूथ 500 मीटर दूर रसूलपुर गांव में बनाया गया है। मतदान केंद्र गांव में न बनाकर 500 मीटर दूर बनाये जाने से ग्रामीण नराज है और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। बता दें कि इस गांव में कुल 600 मतदाता है। बिजनौर के नगीना में बूथ संख्या 59 पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है। ईवीएम खराब होने से लगी लम्बी लाइन लगे हुई है। बूथ संख्या 54, 196, 204, 45 पर ईवीएम खराब होने की खबरे आ रही है।
मथुरा के बीएसए कॉलेज की बूथ संख्या 148 सुबह 7 बजे वोटिंग करने के लिए लम्बी लाइन लग गई। लेकिन 7 बजे मतदान शुरू नहीं होन से मतदाताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। महोली में ईवीएम मशीन खराब होने से लोगों में भारी रोष है। बता दें कि बूथ संख्या 148 पर 8 बजे मतदान शुरू हो सका। बुलंदशहर और हाथरस से ईवीएम मशीन खबर होने की खबरे आ रही है। बता दें कि बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में तीन बूथों पर ईवीएम खराब होने की खबर है। बूथ संख्या 439, 146 और 36 की ईवीएम खराब। सुबह 7 बजे से ही ईवीएम खराब होने से लोगों में रोष। हाथरस के बूथ संख्या 417 पर ईवीएम खराब।
वहीं, आगरा से बड़ी खबर आ रही है। शमशाबाद के नगला शादी गांव में बूथ संख्या 166 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ये गांव फतेहपुर सीकरी सीट में आता है। बता दे कि 10 बजे तक एक भी ग्रामीण मतदान स्थल पर वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच साल में गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। शमशाबाद के बूथ संख्या 112 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। ईवीएम खराब होने से मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications