लखीमपुर खीरी: क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए आशीष मिश्रा, 10 बजे होना था हाजिर
लखीमपुर खीरी: क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए आशीष मिश्रा, 10 बजे होना था हाजिर
लखनऊ, 08 अक्टूबर: तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुए है। आशीष मिश्रा को आज सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के समक्ष उपस्थित होना था। इसके लिए पुलिस ने गुरुवार 07 अक्टूबर को आशीष मिश्रा के दोनों घरों पर नोटिस चस्पा की थी। लेकिन वो दो गवाहों के साथ क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुई। बता दें, एफआईआर कॉपी में आशीष मिश्रा का नाम है, पुलिस ने उन्हें घटना का मुख्य आरोपी बनाया है। आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे है।

आशीष मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही थी। लेकिन अब आशीष के क्राइम ब्रांच के समक्ष उपस्थित ना होने पर कई सवाल खड़े हो गए है। तो वहीं, ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि आशीष मिश्रा नेपाल चल गए है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आरोपी बेटे अशीष मिश्रा की पहली लोकेशन लोकेशन भारत-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। यह लोकेशन नेपाल के गुरी फेंटा के आसपास की थी। यूपी पुलिस को पता चला है कि आशीष मिश्रा अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आशीष मिश्रा के घर के बाहर भी सन्नाटा है। वह घर पर मौजूद नहीं है।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लिया था। इन लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन गोलियां चलीं या उससे कोई घायल या हताहत हुआ इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं है, इसलिए जांच अन्य माध्यमों के जरिए की जा रही है। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने इस मामले में तीन लोग जिनकी मौत हो गई है, उनकी भूमिका की पुष्टि की है। तकनीकी तौर पर उन पर भी आरोप हैं।
जानें क्या हुआ था 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में
रविवार (3 अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया था। घटना में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग मारे गए। इनमें दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है। किसानों का आरोप है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला, जबकि अजय मिश्रा और उनके बेटे ने आरोपों को निराधार बताया है। इस मामले में आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications