स्कूटी सवार लड़की को दौड़ाकर पकड़ रही थी महिला पुलिसकर्मी, बीच सड़क मुंह के बल गिरी

लखनऊ। वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार को दौड़ाकर पकड़ना एक महिला पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। स्कूटी सवार ने गाड़ी भगा ली और महिला पुलिसकर्मी थाने के सामने सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ी। महिला पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

lady constable fell on road trying to catch bike rider

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला हजरतगंज कोतवाली के सामने का है। कोतवाली के गेट के बाहर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बताया जा रहा है बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली के अंदर जा रहे फरियादी की बाइक को पीछे से पकड़ने के चक्कर में महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी सीलम छिटक कर मुंह के बल गिरी।

lady constable fell on road trying to catch bike rider

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हादसे में महिला सिपाही के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की पूरी तस्वीर कोतवाली के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+