अखिलेश यादव का अनुपूरक बजट, देखिये किस मद को मिला कितना पैसा

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपना अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। अखिलेश यादव ने 25 हजार 347 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया है। बजट में मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर व हाल ही में कैबिनेट नये प्रोजेक्ट के लिए बजट का आवंटन किया गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव के सर्वे को लेकर क्या बोले अखिलेश?

Key highlights of Akhilesh Yadav supplementary budget in the Assembly

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों में निशुल्क ड्रेस बांटने के लिए भी बजट का आवंटन किया है, तो कन्नौज में परफ्यूम पार्क के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालयों को फोर लेन बनाने के लिए भी 300 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

अनुपूरक बजट में मुख्य मदों में आवंटन पर एक झलक

  • सड़कों के अनुरक्षण के लिए 1000 करोड़ रुपए।
  • कन्नौज परफ्यूम पार्क के लिए 100 करोड़ रुपए।
  • जिला मुख्यालय को फोरलेन बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए।
  • इटावा लायन सफारी के लिए 30 करोड़ रुपए।
  • शिक्षकों के वेतन के लिए 500 करोड़ रुपए।
  • निशुल्क ड्रेस वितरण के लिए 8 करोड़ रुपए।
  • सूचना विभाग को 200 करोड़ रुपए।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों के लिए 30 करोड़ रुपए।
  • गोमती नदी के सौंदर्यीकरण के लिए 300 करोड़ रुपए।
  • मथुरा-वृंदावन नद घाटों के लिए 100 करोड़ रुपए।
  • अयोध्या में रामलीला संकुल के लिए 90 लाख रुपए।
  • सिंचाई परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपए।
  • नागरिक उड्यन विभाग के लिए 150 करोड़ रुपए।
  • हाई कोर्ट की नयी बिल्डिंग के लिए 10 करोड़ रुपए।
  • ग्राम न्यायालय के लिए 5 करोड़ रुपए।
  • सैफई में पर्यटन कांपलेक्स के लिए 25 करोड़ रुपए।
  • ताज के पास सौंदर्यीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए।
  • गोमती नदी में क्रूज बोट के संचालन के लिए 20 करोड़ रुपए।
  • ग्रामीण सेतुओं के लिए 150 करोड़ रुपए।
  • ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 2000 करोड़ रुपए।
  • धान खरीद के लिए 1500 करोड़ रुपए।
  • जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 20 करोड़ रुपए।
  • पुलिस भवन निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए।
  • डायल 100 के लिए 125 करोड़ रुपए।
  • एसजीपीजीआई 57 करोड़ रुपए।
  • केजीएमसी के लिए 155 करोड़ रुपए।
  • आसरा योजना के लिए 150 करोड़ रुपए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+