Keshav Prasad Maurya : जानिए कौन हैं केशव प्रसाद मौर्य, जो फिर बने यूपी के डिप्टी सीएम
लखनऊ, 25 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यूपी में सीएम के तौर पर यह योगी आदित्यनाथ का दूसरा कार्यकाल होगा। योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लेने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
Recommended Video

केशव प्रसाद मौर्य का जीवन परिचय
केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई 1969 को कौशांबी जिले में धनपति देवी और स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के यहां हुआ था। केशव मौर्य कौशांबी के सिराथू के कसिया गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता श्याम लाल वहीं चाय की दुकान चलाते थे। केशव प्रसाद मौर्य की प्राथमिक शिक्षा-दीक्षा भी गांव में ही हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन में केशव प्रसाद भी पिता की दुकान चलाने में मदद करते थे और अखबार भी बेचते थे।

2012 में सिराथू तहसील से बीजेपी के पहले विधायक बने
केशव प्रसाद मौर्य को जमीनी नेता माना जाता है। केशव प्रसाद 2012 में सिराथू तहसील से बीजेपी के पहले विधायक बने। बता दें, यह पहली बार हुआ था जब सिराथू तहसील से बीजेपी का एक विधायक चुना गया। वे 2002 का विधानसभा चुनाव हार गए। उसके बाद उन्होंने बांदा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जहां वे एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए। वह इलाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 2007 के विधानसभा चुनाव भी हार गए, जो कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।

बढ़ता गया केशव प्रसाद मौर्य का कद
केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप में 18 साल तक गंगापार और यमुनापार में प्रचारक रहे। साल 2002 में शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया। 2012 के चुनाव में उन्हें सिराथू विधानसभा से जीत मिली। यह सीट पहली बार बीजेपी के खाते में आई थी। दो साल तक विधायक रहने के बाद केशव मौर्य ने फूलपुर लोकसभा सीट पर भी पहली बार बीजेपी का झंडा फहराया। मोदी लहर में इस सीट पर 503564 वोट हासिल कर एक इतिहास बना दिया। इसके बाद उनका कद बढ़ता चला गया।












Click it and Unblock the Notifications