25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सीएम योगी ने पड़ोसी राज्यों से बातचीत करके गाइडलाइन बनाने को कहा
25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सीएम योगी ने पड़ोसी राज्यों से बातचीत करके गाइडलाइन बनाने को कहा
लखनऊ, 06 जुलाई: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते, जहां उत्तराखंड सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों (उत्तराखंड, बिहार) से संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कोविड काल को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए।

बता दें कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है और भगवान भोले के भक्त हरिद्वार, श्रीषिकेश जल लेने के लिए जाते है। लेकिन, उत्तराखंड सरकार के कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के बाद शिवभक्त मायूस नजर आए। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि वो पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित करें और कांवड़ यात्रा का सुचारू रूप से चलाया जाए। दरअसल, योगी सरकार हर साल कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम भी करती रही है। इसके लिए उन्हें जगह-जगह पानी, आराम की सुविधा के साथ ही उनके स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आदि भी की जाती है।
उत्तराखंड सरकार ने रोक लगाई है
कोविड 19 संक्रमण के चलते उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी कांवड यात्रा पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। पिछले ही दिनों उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसका आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड में हाल ही में हुए कुंभ मेले को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसी से सबक लेते हुए सरकार ने कांवड़ यात्रा पर एहतियातन रोक लगा दी है।
कारोबारियों के चेहरे पर दिखी मायूसी
कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। हरिद्वार से लेकर यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जाते हैं। इसके चलते इन राज्यों के कई कारोबारियों की इस महीने में काफी आय होती है। हालांकि यात्रा पर रोक लगने से उनके हाथ इस साल भी मायूसी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications