सीएम योगी से मुलाकात के बाद बोली कमलेश तिवारी की मां- इंसाफ नहीं मिला तो उठाएंगे तलवार

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के परिवार ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी से मुलाकात के बाद कमलेश तिवारी की मां मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 'सीएम योगी से मुलाकात पुलिस के दबाव के चलते हुई। कहा कि पुलिस वाले बार-बार दबाव डाल रहे थे। हमें जबरदस्ती लखनऊ लाया गया।'

Kamlesh Tiwari murder case: Kusum Tiwari gave a big statement on the Yogi government

सीएम योगी से मुलाकात के बाद कमलेश तिवारी की मां कुसुम ने कहा, 'अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह तलवार उठाएंगे।' इससे पहले इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कमलेश तिवारी की मां ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई।

योगी सरकार में कम की गई थी सुरक्षा
कुसुम तिवारी ने कहा, योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके बेटे कमलेश की सुरक्षा लगातार कम की गई। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में कमलेश को 17 सुरक्षाकर्मी मिले थे। जो कम होते-होते आठ तक पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार में यह संख्या चार तक पहुंच गई। कुसुम तिवारी ने कहा कि जिस दिन कमलेश की हत्या हुई, उस दिन एक भी सुरक्षाकर्मी उनके साथ नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+