यूपी: शाहरूख की 'डर' फिल्म देखकर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की मां को जिंदा जलाया
लखनऊ (ब्यूरो)। ''प्यार जब हद से गुजर जाए तो पूजा बन जाता है... और पूजा जब बहक जाए तो जुनून'' बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान की सुपर हिट फिल्म 'डर' का ये डॉयलॉग शायद की कोई ऐसा हो जिसे याद ना हो। आप सोच रहे होंगे कि हम 'डर' फिल्म की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे आशिक ने डर फिल्म देखकर लड़की के मना करने पर उसकी मां को जिंदा जला कर मार डाला।

मामला लखनऊ के गुड़म्बा थाने के अतरौनी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रफीक नाम का एक युवक इलाके की ही एक लड़की से एकतरफ प्यार करता था। वह युवती को आते-जाते छेड़ता था। इस बात से नाराज लड़की की मां 42 वर्षीय जगावती ने रफीक को खूब खरी खोटी भी सुनाई। इस बात को रफीक ने अपमान समझ लिया और जगावती को मारने का प्लान बना लिया। जिस वक्त रफीक ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त महिला घर में खाना बना रही थी। वह घर में बेधडक घुसकर महिला पर पेट्रोल डाल कर जला दिया।
इस हमले में जगावती बुरी तरह जख्मी हो गई और अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में रफीक ने बताया कि उसने शाहरूख खान की फिल्म "डर" को देख कर हत्या की साजिश रची थी।












Click it and Unblock the Notifications