लखनऊ के जेनेश्वर मिश्रा पार्क में उतरा मिग 21, बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव ने अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन पार्क जेनेश्वर मिश्रा पार्क तोहफे में दिया है। अखिलेश ने जेनेश्वर मिश्रा पार्क में गुरुवार को मिग 21 का उद्घाटन किया। मिग 21 को जेनेश्वर मिश्रा पार्क में सात मीटर उंचे स्टैंड पर रखा गया है ताकि देखने में ऐसा लगे कि यह आसमान में हवा भरने को तैयार है।

10 कारण जो अखिलेश यादव को 2017 में सत्ता से कर सकते हैं दूर

Jeneshwar Mishra Park at Lucknow gets Mig 21 Akhilesh Yadav inaugurated in the ground

इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ कैबिनेट मंत्री आजम खान सहित सेना के आला अधिकारी भी मौजूद थे। मध्य कमान के एयर मार्शल श्याम बिहारी इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ जेनेश्वर मिश्रा पार्क में मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सुपरसोनिक मिग 21 लड़ाकू विमान युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा।

इस विमान को पार्क में स्थापित करने का लक्ष्य लोगों देशभक्ति की भावना जगाने सहित यह भी है कि कैसे इस विमान कई बड़े मिशन में भारत को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। आपको बता दें कि इससे पहले जेनेश्वर मिश्रा मार्क में 207 फीट उंचा तिरंगा और विक्रांत टैक भी स्थापित किया गया है। लेकिन मिग 21 विमान की स्थापना के बाद पार्क में चार चांद लग गये हैं। इसके अलावा पार्क में भाप का इंजन, दो विक्रांत टैंक भी स्थापिक किया जा चुका है।

मिग 21 ने 1971 की पाक के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभायी थी और 93 हजार पाक सैनिकों हथियार सहित आत्म समर्पण करने को मजबूर किया था। हाल ही में मिग 21 की जगह तेजस विमानों ने ले ली है। इसके साथ ही राज्य संग्रहालय में जवाहर लाल नेहरू का मिमान राजहंस पहले ही स्थापित किया जा चुका है जो बच्चों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+