पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के छात्रों पर आगरा कोर्ट के बाहर हमला
टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का समर्थन करने के आरोप में जीन तीन कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर आज आगरा की एक अदालत के बाहर हमला किया गया।
लखनऊ, 28 अगस्त। टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का समर्थन करने के आरोप में हाल ही में आगरा में गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी छात्रों को आज आगरा की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। पेशी पर जाते वक्त अदालत के बाहर इन छात्रों पर हमला किया गया। अदालत के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग इन छात्रों को पीटते और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिस उन छात्रों को बचाने और उन्हें गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रही है।

राजा बलवंत सिंह मैंनेजमेंट टेक्निकल कॉलेज के छात्र हैं आरोपी
आगरा में राजा बलवंत सिंह मैंनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में इंजीनियरिंग के छात्र अर्शीद यूसुफ, अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनई पर धर्म के आधार पर हिंसा फैलाने और साइबर-आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट कर कहा है कि उन पर देशद्रोह के आरोप भी लग सकते हैं। इससे पहले आज, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कार्रवाई की आलोचना की थी और गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की थी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया केस
बता दें कि गौरव राजावत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक समूह बिना अनुमति के कॉलेज परिसर में घुस गया और कॉलेज प्रशासन पर देशद्रोहियों को पनाह देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस में इन छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: भूख से दम तोड़ रहे उत्तर कोरिया के लोग, तानाशाह किम जोंग उन ने कहा- 2025 तक कम खाना खाएं लोग
कॉलेज प्रशासन ने किया आरोपों से इनकार
वहीं कॉलेज प्रशासन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद परिसर में पाकिस्तान के समर्थन में कोई नारे नहीं लगे, लेकिन कॉलेज ने मैच के बाद पाकिस्तान समर्थित स्टेटस पोस्ट करने के लिए इन छात्रों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश करने और हंगामा करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आलोचना भी की।
कई और लोग गिरफ्तार
छात्रों को गिरफ्तार कर लोहामंडी के जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 505 (1) (बी) और आईटी अधिनियम 2008 की धारा 66 एफ के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मैच के बाद कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के लिए बदायूं से एक अन्य छात्र नियाज खान को गिरफ्तार किया गया था। मैच के बाद नियाज ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था आई लव यू पाकिस्तान, आई मिस यू पाकिस्तान, जीत मुबारक हो। मैच के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए 3 अन्य लोगों को बरेली और 1 शख्स को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। जौनपुर से भी एक व्यक्ति को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications