IPS नवनीत सिकेरा ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर, लिखा- तीर भी है चलाना, परिंदे को भी बचाना
लखनऊ, जून 04: सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले आईपीएस अधिकारियों में से एक नवनीत सिकेरा की पोस्ट ने एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया। नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर एक महिला पुलिस अधिकारी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में महिला पुलिस अधिकारी सड़क किनारे बैठे एक लाचार बुजुर्ग को अपने टिफिन का खाना देती हुईं नजर आ रही हैं। आईपीएस ने महिला पुलिस अधिकारी के इस नेक कार्य की सराहना की है।

कोरोना महामारी में योद्धा की तरह जुटे हैं पुलिसकर्मी
कोरोना वायरस महामारी ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली। कहीं परिवार खत्म हो गए तो कहीं बच्चे अनाथ हो गए। लॉकडाउन की वजह स काम ठप हुआ, धंधा बंद हुआ और रोज कमाई करके खाने वाले दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हो गए। इस दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना किसी योद्धा की तरह अगर कोई मैदान में डटा है तो वह पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स हैं। यही हो लोग हैं जो हर तरीके से हर वक्त लोगों की मदद में जुटे हैं।

IPS ने कहा- तीर भी है चलाना है और परिंदे को भी बचाना
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर महिला पुलिस अधिकारी की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में लिखा, ''मत पूछो पुलिस पर क्या गुजरती है हुजूर, तीर भी है चलाना है और परिंदे को भी बचाना।। (अपना ही टिफिन देती एक महिला पुलिस अधिकारी )।'' इस तस्वीर में स्कूटी सवार महिला पुलिस अधिकारी सड़क किनारे बैठे लाचार बुजुर्ग को अपने टिफिन का खाना दे रही हैं। आईपीएस पंकज नैन ने भी यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, जीना इसी का नाम है।''

आईपीएस ने की थी युवा सब इंस्पेक्टर की तारीफ
आईपीएस नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जमीन पर बैठे युवा सब इंस्पेक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''वृद्ध महिला ने कुर्सी पर बैठने से मना कर दिया तो वर्दी होने का गुरुर नहीं बल्कि वर्दी का मान बढ़ा दिया अम्मा के साथ खुद भी जमीन पर बैठकर इस पुलिस अधिकारी ने.. मेरा व्यक्तिगत साधुवाद इस युवा सब इंस्पेक्टर को, ईश्वर ने चाहा तो मुलाकात होगी कभी।''
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications