इंसाफ के लिए IPS अमिताभ ठाकुर करेंगे पुलिस स्टेशन पर भूख हड़ताल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब इंसाफ के लिए आईपीएस अमिताभ ठाकुर हजरतगंज थाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। अमिताभ ठाकुर 1 अक्टूबर से इस हडताल की शुरुआत करेंगे।
मुलायम सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज
सामने आया यादव सिंह के साथ मुलायम सिंह के परिवार के कारोबारी रिश्ते
अमिताभ ठाकुर ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि माननीय कोर्ट के आदेश के बावजूद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।
ठाकुर ने कहा कि सपा मुखिया ने मुझे फोन पर धमकी दी थी जिसकी मैंने लिखित शिकायत दर्ज की थी लेकिन आजतक उस शिकायत पर नेताजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अगर नेताजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो वो एक अक्टूबर से हजरतगंज थाने के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।
गौरतलब है कि 10 जुलाई को मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ ठाकुर को फोन करके सुधर जाने की धमकी दी थी। इस बातचीत का ऑडियो टेप भी अमिताभ ठाकुर ने मीडिया के सामने सार्वजनिक कर दिया था।
वहीं अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उनके खिलाफ जांच भी की जा रही है। जबकि 14 सितंबर को कोर्ट के आदेश के बावजूद मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आजतक एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।













Click it and Unblock the Notifications