Akash Kulhari IPS : विश्व पुलिस गेम्स 2022 में छा गए लखनऊ के DIG,पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
IPS Akash Kulhari DIG लखनऊ ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2022 में जीता कांस्य पदक
लखनऊ, 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश कैडर के काबिल पुलिस अफसरों में से एक आईपीएस आकाश कुल्हरीकुलहरि ने देश का मान बढ़ाया है। इन्होंने नीदरलैंड के रोटरडेम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2022 प्रतियोगिता हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। लॉन टेनिस मुकाबले में कई देशों के पुलिस अधिकारियों को पटखनी देकर IPS आकाश कुलहरि ने कांस्य पदक जीता है।

यूपी पुलिस महकमे में खुशी का माहौल
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईआरएस मनीष कुलहरि ने बताया कि बड़े भाई आईपीएस आकाश कुलहरि के पदक जीतने पर घर परिवार और उनके यूपी पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। आकाश कुलहरि ने पहले भी लॉन टेनिस की कई प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम कर चुके हैं। इस बार उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए पदक हासिल किया है।

बीकानेर में रह रहा है कुल्हरी परिवार
बता दें कि कुलहरि परिवार मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा का रहने वाला है। वर्तमान में बीकानेर की जय नारायण व्यास कॉलोनी में रह रहा है। यूपी कैडर के 2006 बैच के आईपीएस आकाश कुलहरि वर्तमान में डीआईजी (फायर) के पद पर लखनऊ में कार्यतर हैं। इनके छोटे भाई आईआरएस मनीष कुलहरि अहमदाबाद में एडिशनल कमिश्नर हैं।

सिंगल्स में आकाश कुल्हरी चौथे स्थान पर रहे
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2022 इस बार नींदरलैंड के रोटरडेम में 22 जुलाई से आयोजित हो रहे हैं। इसमें 70 देशों के एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया है। इनमें भारत 30 पुलिसकर्मी हैं। 29 जुलाई को लॉन टेनिस के मुकाबले में आईपीएस आकाश कुलहरि व आंध्रप्रदेश पुलिस के पी मुर्थी ने कांस्य पदक जीता है। सिंगल्स में आकाश कुलहरि चौथे स्थान पर रहे हैं।

आईपीएस आकाश कुलहरि ने यहां दी सेवाएं
बता दें कि आकाश कुलहरि ने साल 2006 में अपने दूसरे प्रयास में 270 रैंक के साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उत्तर प्रदेश कैडर में इन्होंने लखनऊ से पहले कानपुर में डीआईजी रहे। इनके अलावा बनारस, अलीगढ़, बरेली, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, कानपुर और ललीतपुर में एसएसपी और एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

छोटे भाई मनीष कुलहरि कर चुके हैं कप्तानी
आकाश कुलहरि के छोटे भाई मनीष कुलहरि भी उनके नक्शे कदम पर चले हैं। आकाश कुलहरि से दो साल बाद 2008 में मनीष कुलहरि ने यूपीएससी परीक्षा कर डाली और आईआरएस अफसर बने। ये भी टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मनीष कुलहरि ने वल्र्ड चैम्पियनशिप यंग सीनियर्स 2019 में मियामी में भारत की कप्तानी की। साल 2021 में क्रोएशिया में खेले।

आकाश कुलहरि की पत्नी हैं प्रोफेसर
बता दें कि आकाश कुलहरि के पिता कृष्ण कुमार कुलहरि कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन में एओ के पद से रिटायर हो चुके हैं। मां कमला देवी हाउसवाइफ हैं। आकाश कुलहरि की पत्नी स्वस्ति कुलहरि दिल्ली के डिफेंस स्टडी रिसर्च इंस्टीटयूट में प्रोफेसर हैं। इनके साढ़े छह साल एक बेटी नंदिनी है।












Click it and Unblock the Notifications