वाराणसी में नवजात का सिर काटकर दी बलि, इलाके में दहशत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। वाराणसी के बीकापुर गांव के खेत में नवजात का सिर मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी है। वाराणसी के बीकापुर गांव में गेहूं के खेत में पुलिस के नवजात का कटा हुआ सिर मिला है। इसके साथ ही मासूम के खून से सने हुए कपड़े सहित, सिंदूर और कुछ पूजा सामग्री भी बरामद की गयी है।

Infant was allegedly sacrificed in Varanasi head of the kid found in the field

स्थानीय लोगों ने मासूम की बलि दिये जाने की शंका जतायी है। हालांकि पुलिस ने नरबलि की संभावना से इनकार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल चंद्रमा यादव जब अपने खेत में पानी चलाले के लिए आया तो उसने मासूम का शव देखा जिसके बाद उशने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। पास में ही खून से लथपथ लाल रंग की साड़ी भी मिली है। यही नहीं बच्चे की हड्डियां पास के गड्ढे में गड़ी हुई मिली है।

मौके से कई ऐसी चीजें बरामद की गयी हैं जिससे इस बात को बल मिलता है कि किसी ने नशे की हालत में नरबलि दी हो। घटनास्थल से गांजे की पुड़िया, फूलमाला, कंघी, चूड़ी अगरबत्ती सहित कई पूजन सामग्री बरामद की गयी है। चौबेपुर थानाथ्यक्ष रविचंद्र पांडे का कहना है कि मामले की खोजबीन की जा रही है। साथ ही सीओ परमहंस मिश्र ने भी नरबलि की घटना से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+