3 दिन के नवजात को जिंदा दफनाया, महिला ने बचाया चील कौवों से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बेहद ही वीभत्स मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है।

बाराबंकी के सैदपुर गांव में जब एक महिला सुबह शौंच के लिए गयी तो उसकी नजर वहां मंजरा रहे चील-कौंवों को पर पड़ी। जब महिला ने वहां जाकर देखा तो एक नवजात बच्चे का पैर जमीन से बाहर दिख रहा था।
महिला ने आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और मामले की जानकारी गांव वालों को दी। बच्चे की सूचना चाइल्ड लाइन को दिया गया जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उसे चाइल्ड लाइन में पहुचाया।
बच्चा फिलहाल लखनऊ के डफरिन अस्पताल में भर्ती है और यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमान बच्चे का इलाज कर रहे हैं। उन्होने बताया कि बच्चा अभी स्वस्थ्य है। बच्चा दो से तीन दिन का है।
वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस बात की खोजबीन कर रही है कि यह बच्चा किसका है। फिलहाल बच्चे को गांव की ही एक महिला के सुपुर्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications