Love मैरिज के बाद मायके गई पत्नी, Instagram पर ये अपडेट देख पति के पैरों तले खिसकी जमीन

लखनऊ, 24 अगस्त: दोस्ती, प्यार और फिर शादी। सात जन्मों तक साथ देने का वादा करने वाली पत्नी का सात दिन भी पति का साथ नहीं निभा पाई। शादी के कुछ ही दिन बाद नई दुल्हन किसी काम का बहाना बनाकर मायके चली गई। अपने साथ ज्वेलरी और कैश भी ले गई। फिर ससुराल लौटने से ही इनकार कर दिया। पति ने काफी मनाया फिर भी वह वापस लौटने को राजी नहीं हुई। इसी बीच पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी का पोस्ट देखा, जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पहले की दोस्ती फिर शादी और...

पहले की दोस्ती फिर शादी और...

पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अमित यादव ने थाने में अपनी दुल्हन और उसके दूसरे पति के खिलाफ थाने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। अमित ने बताया कि युवती ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी कर ली। कुछ दिन बाद जेवर और कैश लेकर अपने मायके चली गई। इस मामले पर एसएचओ विनय सिंह ने बताया कि पीड़ित राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात निशा नाम की युवती से हुई थी। निशा हरियाणा की रहने वाली थी। अमित और निशा के बीच दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ गईं। निशा ने शादी का दबाव बनाया तो अमित ने मना कर दिया। इसके बाद निशा ने कोटा के एक थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद दोनों को आर्य समाज मंदिर में शादी करनी पड़ी।

पत्नी का इंस्टाग्राम अपडेट देखकर पति के उड़े होश

पत्नी का इंस्टाग्राम अपडेट देखकर पति के उड़े होश

अमित ने बताया कि दुल्हन को ससुराल पक्ष से सोने के जेवर और 40 हजार नगद रुपए मिले। कुछ दिन बाद वह बहाना बनाकर हरियाणा अपने मायके चली गई और वापस ससुराल आने से इनकार कर दिया। युवती को काफी मनाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ समय बाद जब अमित यादव ने इंस्टाग्राम खोला तो उससे पता चला कि उसकी पत्नी ने गौतम अहीर नाम के युवक से दूसरी शादी कर ली है।

पत्नी बोली- दूसरा पति सरकारी जॉब में है और स्मार्ट भी है

पत्नी बोली- दूसरा पति सरकारी जॉब में है और स्मार्ट भी है


इसके बाद भी अमित को यकीन नहीं हुआ तो उसने अपनी पत्नी को फोन किया और पूछा तो उसने कहा कि उसका नया पति सरकारी जॉब में है और काफी स्मार्ट है। अब वो उसके साथ ही रहेगी। यही नहीं पत्नी ने कहा कि अगर तलाक चाहिए तो 5 लाख रुपए दे दो। पीड़ित ने इस मामले में निशा और उसके दूसरे पति गौतम अहिर के खिलाफ आईपीसी की धारा 494, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+