परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज, अब शादी के तीन महीने बाद पति ने दी दर्दनाक मौत
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज, अब शादी के तीन महीने बाद पति ने दी दर्दनाक मौत
लखनऊ, 05 अगस्त: खौफनाक खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। यहां एक युवक ने सोते वक्त अपनी पत्नी का गला रेत दिया। इस दौरान घायल हालत में पत्नी ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो पति ने लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति घर का गेट बाहर से बंद करके भाग गया। बता दें कि दीपिका ने तीन महीने पहले ही दुर्गेश से घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी।

ये वारदात लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास विकास कॉलोनी की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, उन्नाव जिले की रहने वाली 26 वर्षीय दीपिका ने तीन महीने पहले अभिषेक उर्फ दुर्गेश यादव के साथ लव मैरिज की थी। शादी में दीपिका की मां श्यामा उर्फ कमला देवी शामिल हुई थी। शादी के बाद से दीपिका अपने प्रेमी पति दुर्गेश के साथ मुन्नूखेड़ा गोकुलग्राम आवास कालोनी के 28 नम्बर ब्लाक की तीसरी मंजिल में पिछले दो माह से किराए पर रह रही थी। बता दें कि दीपिका पीजीआई में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
नवविवाहिता दीपिका के भाई बच्चूलाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दुर्गेश व उसकी मां पिता रामसनेही और भाई दहेज के प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। दीपिका बीते 2 अगस्त को मायके गई थी और बहन को सोने की जंजीर व झाले देकर और लॉकेट लेकर ससुराल आई थी। जहां ससुरालीजनों ने मिलकर दीपिका की पिटाई कर दी थी। जिस पर दीपिका ने टेम्पो चालक के फोन से घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी। जिस पर भाई बच्चूलाल 3 अगस्त को बहन दीपिका का हाल चाल लेने के लिए मुन्नूखेड़ा आवास पर आया था। लेकिन दरवाजा बंद था।
बच्चूलाल ने बताया कि 4 अगस्त की सुबह वो अपनी बहन का हालचाल लेने उसके घर पहुंचे था। दरवाजा खटखटाया तो कोई घर से बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसने दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर उसकी बहन दीपिका जमीन पर पड़ी थी। भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो विवाहिता का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। दीपिका का गला धारदार हथियार से रेता गया था और उसके हाथ पर भी चाकू से वार के निशान थे। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक, हाथ पर चोट के निशान महिला के आरोपी पति से संघर्ष की कहानी बता रहे हैं। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला भी किया गया है। मौके से चाकू और एक सफेद रंग की खून से सनी शर्ट बरामद हुई है।
तीन महीने पहले की थी लव मैरिज
एडीसीपी दक्षिणी पुणेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्नाव अचलगंज नेवरना निवासी श्रीकृष्ण की बेटी दीपिका का घर में शव मिला। परिजनों ने ठाकुरगंज रमना रिंगरोड के फरीदीपुर के रहने वाले पति दुर्गेश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। दीपिका ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ 31 मई 2021 को प्रेम विवाह किया था। भाई बच्चूलाल की तहरीर पर पति दुर्गेश यादव, ससुर राम सनेही और सास व देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications